फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस में पीयू ने जीता नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी वुमन चैंपियनशिप का टाइटल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। टेबल टेनिस नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी वुमन चैंपियनशिप का टाइटल पंजाब विश्वविद्यालय ने जीता। यह प्रतियोगिता चितकारा यूनिवर्सिटी बद्दी में 5 से 6 जनवरी को आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पीयू की टीम अजेय रही। टीम ने टूर्नामेंट में अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर प्रोफेसर प्रशांत गौतम व डिप्टी स्पोर्ट्स डायरेक्टर राकेश मलिक ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं। पीयू ने अपने पहले लीग मुकाबले में यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद को 3-1 से हराया। दूसरे लीग मुकाबले में पीयू ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली को 3-1 से हराया। तीसरे लीग मुकाबले में पीयू ने एलपीयू यूनिवर्सिटी फगवाड़ा को 3-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें