फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंट्री क्लास दाखिले के लिए ड्रा प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के स्कूलों में एंट्री क्लास में दाखिले के लिए ड्रा का समय नजदीक आ गया है। 14 जनवरी को स्कूल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर चयनित विद्यार्थियों की सूची डिस्प्ले करेंगे। इसके बाद ड्रा प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद फीस जमा करने के बाद दाखिला पक्का माना जाएगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब सभी स्कूलों ने ड्रा प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में आयोजित करवाने का फैसला लिया है। अभिभावकों की तसल्ली और निष्पक्ष ड्रा के लिए 20 से 25 अभिभावकों को स्कूल परिसर में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

सेंट जोन्स की प्राचार्य कविता दास ने बताया कि पहले हमारी योजना थी कि ड्रा प्रक्रिया ऑफलाइन रखी जाए, लेकिन अब कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए ड्रा प्रक्रिया को ऑनलाइन करवाया जाएगा। 20 के करीब अभिभावकों को स्कूल में बुलाया जाएगा, जिससे निष्पक्षता बनी रहे। वहीं अन्य अभिभावक ऑनलाइन मीटिंग के जरिए ड्रा प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
अभिभावकों को ड्रा प्रक्रिया से एक दिन पहले स्कूल की वेबसाइट पर ऑनलाइन मीटिंग का लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। डीपीएस में 19 जनवरी, भवन विद्यालय-33 में 22 जनवरी, सेंट जेवियर्स में 22 जनवरी, कॉर्मल कॉन्वेंट में 22 जनवरी को ड्रा प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग के ऑर्ब्जवर भी ड्रा के दौरान हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें