फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने होशियारपुर सेंटर के निदेशक की गाड़ी वापस ली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के अफसरों को एक भाजपा नेता ने शिकायत कर दी और उस शिकायत पर जांच कराने की बजाय सीधे कार्रवाई करते हुए पीयू ने होशियारपुर केंद्र के निदेशक को दी गई गाड़ी वापस ले ली। इस कार्रवाई से पीयू के शिक्षकों में आक्रोश है और शिक्षक इस निर्णय की आलोचना की जा रही है। पक्ष के लिए पीयू रजिस्ट्रार से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

पीयू के होशियारपुर केंद्र की अपनी एक मान्यता है। इस केंद्र के जरिए पीयू सैकड़ों विद्यार्थियों को हर साल शिक्षा देता है। यहां का संचालन निदेशक की ओर से किया जाता है, जिसका बाकायदा चयन होता है। इस समय वहां हरमिंदर सिंह बैंस निदेशक हैं। सूत्रों का कहना है कि पीयू ने हाल ही में बैंस को दी गई गाड़ी वापस ले ली है। बताया जाता है कि एक भाजपा नेता ने पीयू से शिकायत की है कि निदेशक गाड़ी का प्रयोग अपने निजी कार्यों के लिए कर रहे हैं।
पीयू के शिक्षकों ने कहा है कि यदि किसी नेता ने शिकायत की है तो उस प्रकरण की पहले जांच कराई जानी चाहिए थी और उसके बाद कार्रवाई। सीधे किसी निदेशक की गाड़ी नहीं लेनी चाहिए। निदेशक का पद बड़ा है। उसे कई कार्य करने होते हैं और कई जगहों पर जाना भी पड़ता है। ऐसे में गाड़ी का उपयोग किया ही जाएगा। पीयू को यह गाड़ी वापस करनी चाहिए ताकि होशियारपुर केंद्र का कोई काम प्रभावित न हो। पुटा के सचिव अमरजीत सिंह नौरा का कहना है कि कोई भी व्यक्ति किसी के खिलाफ यदि शिकायत करता है तो उसकी जांच होनी चाहिए न कि पहले कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें