फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू प्रवेश परीक्षाओं के बाद ही कैंपस खोलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय फिलहाल कैंपस खोलने की तैयारी में नहीं है। पीयू पहले प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करेगी और उसके बाद काउंसिलिंग के लिए कैंपस खोल सकती है। कोरोना से हालात सही रहे तो पूरी तरह कैंपस खोला जा सकता है। अगस्त में सीनेट चुनाव भी हैं। ऐसे में पीयू एक साथ अभी भीड़ नहीं बढ़ाना चाहती। वहीं दूसरी ओर छात्र दबाव बना रहे हैं कि कैंपस खोला जाए।
विज्ञापन

कोरोना कीशुरुआत होने के बाद पीयू ने कैंपस बंद कर दिया। सभी छात्र अपने घर चले गए। लगभग दो साल होने जा रहे हैं। अब तक कैंपस नहीं खोला गया। हालांकि छात्रावासों में शोधार्थियों को जरूर बुलाया गया। अब कोरोना से हालात ठीक हैं। इसी को देखते हुए छात्र कक्षाएं ऑफलाइन लगाने की मांग कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पीयू की प्राथमिकता इस समय प्रवेश परीक्षाएं करवाना, विद्यार्थियों को समय से परिणाम देना, सीनेट चुनाव करवाना, समय से नए शैक्षिक सत्र के लिए दाखिले करना है। इन प्रक्रियाओं में लगभग एक माह लगेगा। ऐसे में सितंबर में कैंपस खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें