फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के शिक्षकों ने अपने कैंपस के गरीबों को बांटा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन से गरीबों को खाने के लाले पड़ गए हैं। उनकी मदद के लिए हर कोई आगे आ रहा है। इसी कड़ी में पीयू के कई शिक्षक भी आगे आए हैं। वह अपने कैंपस में काम करने वाले मजदूरों को राशन बांट रहे हैं। सेक्टर- 14 व सेक्टर- 25 में 100 राशन किटों का वितरण इनकी ओर से किया गया।
विज्ञापन

पीयू में कई भवनों का निर्माण चल रहा था। साथ ही कई अन्य गरीब परिवार अन्य कार्यों में लगे थे। लॉकडाउन के कारण इन गरीब परिवारों के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया। उसके बाद प्रो. एएस अहलूवालिया ने इसके लिए योजना बनाई कि इन लोगों तक राशन पहुंचाया जाए। उन्होंने इसके लिए प्रो. एमसी सिद्धू, डॉ. सुपिंदर कौर, मंदीप सिंह आदि की मदद ली और राशन खरीदा। लगभग 100 किट राशन गरीबों में बांटा गया। इन शिक्षकों के प्रयास के साथ अन्य लोग भी जुड़ रहे हैं। यह अभियान उनका आगे भी जारी रहेगा। इसके अलावा पीयू के ही शिक्षक डॉ. गौरव गौड़ भी गरीबों की मदद को आगे आए हैं।
एनएसएस स्वयंसेवक भी योगदान में पीछे नहीं
पीयू के एनएसएस स्वयंसेवकों ने बड़ा योगदान किया है। यह लोगों को कोरोना के प्रति ही जागरूक नहीं कर रहे, बल्कि गरीबों तक राशन पहुंचाने का भी काम कर रहे हैं। इनके कार्यों को चारों और सराहा जा रहा है। यह अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरे लोगों को लॉकडाउन में अंदर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें