फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत खेल विभाग को 7 सेंटर अलॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत पीयू खेल विभाग को 7 सेंटर अलॉट किए गए हैं। इन सेंटरों को केंद्रीय खेल मंत्रालय से इजाजत मिल गई है। इन सेंटरों पर पीयू के खिलाड़ियों के साथ-साथ इस रीजन के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग की सुविधा भी मिलेगी। इन खेल सेंटरों के लिए पीयू और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की संस्था मिलकर काम करेगी। पीयू खेल विभाग को 7 सेंटर अलॉट किए जाना एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
इन खेलों के मिले सेंटर
पीयू को ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ओर से जो सेंटर मिले हैं उनमें बैडमिंटन, फुटबॉल, जिमनास्टिक, हॉकी, कबड्डी , स्विमिंग और वालीबॉल के खेल शामिल हैं। इन ख्ेाल सेंटरों के मिलने से पीयू का खेल विभाग और अधिक मजबूत बनेगा। खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग के नए उपकरण मिलेंगे। इसका सीधा फायदा आने वाले दिनों में खिलाड़ियों को मिलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू खेलों में बना चुका इतिहास
पंजाब यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने बेहद सटीक प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी पर कब्जा किया है। 25 साल के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी ने यह इतिहास दोहराया था। इसके बाद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की ओर से पीयू के खेल विभाग को सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें