फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में सीनेट चुनाव होंगे या नहीं, अगले सप्ताह तक हो सकता है निर्णय

विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू सीनेट चुनाव होंगे या नहीं, इस पर निर्णय अगले सप्ताह तक आने की उम्मीद है। जानकारों का कहना है कि चुनाव की तिथि आगे बढ़ेगी, लेकिन एक ग्रुप ने पूरी ताकत में लगा रखी है कि चुनाव शेड्यूल के मुताबिक हों। पीयू के सीनेट चुनाव सितंबर माह में होना तय है। इसके लिए 26 से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी कर दी।
विज्ञापन


इस समय ग्रुपों के मुताबिक प्रचार प्रसार चल रहा है। उम्मीदवार भी फोन आदि के जरिये शिक्षकों से वोट मांग रहे हैं। पीयू प्रशासन भी चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। इसी बीच कोरोना के केसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में एक पक्ष ने तर्क दिया है कि सीनेट चुनाव नहीं होने चाहिए। इसी को लेकर सभी लोग अपनी अपनी राय देने में जुटे हैं।

प्रकरण उपराष्ट्रपति तक पहुंच गया है। सूत्रों का कहना है कि इस पर चांसलर कार्यालय की ओर से यूनिवर्सिटी प्रशासन से पूछा जाएगा कि चुनाव हों या नहीं। यहां की राय जाने के बाद चांसलर इस पर निर्णय लेंगे। पीयू प्रशासन का निर्णय क्या है, यह अभी सामने नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि सीनेट चुनाव पर निर्णय अगले सप्ताह तक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर उम्मीदवारों को भी इस निर्णय से झटका लग सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें