फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीनेट चुनाव की प्रक्रिया शुरू, इसी माह में हो सकते हैं चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पीयू ने सीनेट चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी माह के आखिरी सप्ताह में चुनाव शुरू हो सकते हैं जो अगस्त तक चलेंगे। चुनाव का कार्यक्रम पुराना होगा या नए सिरे से तय होगा, यह निर्णय वीरवार तक होने की संभावनाएं हैं। वर्तमान में कर्मचारियों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है और उनकी ड्यूटी लगाने की तैयारी चल रही है। बैलेट पेपर प्रकाशन पर भी काम चल रहा है। चुनाव के दौरान कोविड गाइडलाइन का सभी को पालन करना होगा।
विज्ञापन

पीयू को 16 जुलाई को हाईकोर्ट में सीनेट चुनाव कार्यक्रम प्रस्तुत करना है। इससे पहले पीयू इसकी तैयारियों में जुटी है। चुनाव कार्यक्रम चरणवार होगा। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए दो चुनाव कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। एक पुराने चुनाव कार्यक्रम को बरकरार रखा जा रहा है और दूसरा नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम तय होगा। पीयू की 10 सीटों का चुनाव पहले होगा या बाद में, यह पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि इस पर पूर्व सीनेटरों ने आपत्तियां दायर की गई हैं। दूसरी ओर उच्च शिक्षा समिति की सिफारिशों की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। यह मंजूर हो जाती हैं तो फिर सीनेट चुनाव का नजारा भी अलग होगा।
इनसेट
भाजपाई व कांग्रेसियों ने प्रचार शुरू किया
सीनेट चुनाव के लिए कांग्रेसी व भाजपाई सदस्यों ने प्रचार शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि रातोंरात बैठकें होने लगी हैं। इसके अलावा विभागों में जाकर भी कुछ सदस्य वोट मांगने लगे हैं। मोबाइल पर स्टैट्स आदि के जरिए भी सदस्य अपना प्रचार कर रहे हैं। घरों पर भी शिक्षकों से संपर्क साधा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि यदि चुनाव कार्यक्रम में पीयू ने बदलाव किया तो इस बार सीनेट चुनाव के परिणाम में काफी अंतर आ सकता है, क्योंकि फिर स्नातक वर्ग का चुनाव पहले होगा। बाकी अन्य वर्ग के चुनाव इसके बाद होंगे। स्नातक चुनाव के लिए देशभर में बूथ बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें