फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीनेट चुनाव पर न लगे ब्रेक, छह राज्यों को भेजे हाईकोर्ट के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने सीनेट चुनाव के लिए छह राज्यों को फिर पत्र भेजे हैं। साथ ही हाईकोर्ट के आदेश भी पत्र के साथ लगाए हैं। उसमें कहा है कि राज्यों में सीनेट चुनाव के लिए बूथ बनाए जाने हैं। ऐसे में चुनाव की अनुमति उन्हें दी जाए ताकि वह आगे की कार्रवाई शुरू कर सकें। हालांकि पीयू ने दो बार पहले भी पत्र भेजे थे, लेकिन राज्यों से अनुमति आज तक नहीं मिल पाई। यदि फिर अनुमति में देरी हुई या नहीं दी गई तो चुनाव प्रभावित होगा। बिना स्नातक वर्ग चुनाव के सीनेट का कोरम पूरा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

पीयू के सीनेट चुनाव में स्नातक वर्ग से 15 सदस्य चुनकर आते हैं। पीयू से स्नातक करने वाले लोग इसमें वोट देते हैं। इस बार स्नातक वर्ग के लिए 43 सदस्य मैदान में हैं। 3.61 लाख मतदाता हैं। इस वर्ग के चुनाव में देशभर के पीयू के पूर्व विद्यार्थी या वर्तमान विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। इसके लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में बूथ बनाए जाते हैं। इस बार भी इन राज्यों में 280 बूथ बनेंगे। सैकड़ों कर्मचारियों की ड्यूटी अकेले स्नातक वर्ग के चुनाव कराने में लगती है। साथ ही समय और पैसा भी अधिक खर्च होता है। पीयू ने पिछले साल इन राज्यों से सीनेट चुनाव करवाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कोरोना के कारण नहीं दी गई। अब हाईकोर्ट ने चुनाव करवाने के आदेश दिए तो पीयू ने राज्यों को पत्र लिखे हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इस बार राज्य अनुमति दे सकते हैं।
इनसेट ---
सीनेट चुनाव के लिए चुनाव शाखा का गठन होने लगा
सीनेट चुनाव जैसे ही पिछले साल स्थगित किए गए तो चुनाव शाखा को लगभग भंग कर दिया गया। यहां तैनात कई कर्मचारियों के तबादले दूसरी शाखाओं व विभागों में कर दिए गए। अब फिर से कर्मचारियों को चुनाव शाखा में बुलाने की प्रक्रिया चल रही है। कुछ पहले से तैनात कर्मचारी काम कर रहे हैं। कुछ और तैनात होंगे ताकि समय पर चुनाव का कार्य पूरा करवाया जा सके।
विज्ञापन

इनसेट ---
कोरोना नहीं बनेगा बाधा
पिछले साल सीनेट चुनाव स्थगित करने का आधार पीयू ने कोरोना को बनाया था। सूत्रों का कहना है कि इस बार कोरोना बाधा नहीं बनेगा, क्योंकि हाईकोर्ट ने सीधे चुनाव करवाने के लिए कहा है। कई जगहों पर चुनाव की प्रक्रियाएं चल रही हैं, लेकिन इस चुनाव को कोरोना के चलते टाला जा रहा था।
विज्ञापन

वर्जन---
सीनेट स्नातक वर्ग के चुनाव करवाने के लिए राज्यों को हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी भेज दी गई है।
-रेनुका बी सलवान, डीपीआर पीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें