फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के वीसी कोविड से बचाव के लिए लोगों को कर रहे जागरूक

विज्ञापन
पीयू के वीसी प्रो. राजकुमार अपने आवास पर पत्नी कुसुम सिंह व बेटों के साथ समय व्यतीत करते हुए। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के वीसी प्रोफेसर राजकुमार समेत सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने कर्फ्यू का पूरा पालन किया। अब लॉकडाउन का भी पालन पूरी तरह किया जा रहा है। वीसी अपने परिवार को भी पूरा टाइम दे रहे हैं। वह लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। कह रहे हैं कि घर से तभी निकले जब कोई बेहद जरूरी काम हो अन्यथा परिवार के साथ समय बिताएं और कुछ अच्छा करें।
विज्ञापन

पीयू वीसी सुबह चार बजे उठकर हर दिन योग करते हैं। इसके अलावा कई रूटीन के काम निपटाते हैं। साथ ही समय निकालकर परिवार के साथ अपने आवासीय गार्डन में अपने अनुभव साझा करते हैं। उनकी पत्नी कुसुम सिंह भी कोरोना से कैसे बचाव करें, के बारे में जागरूक कर रहीं हैं। परिवार के अन्य मेंबर भी घर में रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। पीयू के छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों को भी वीसी प्रो. राजकुमार ने विशेष पत्र लिखा था और कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए थे।
वीसी ने पीयू में भी कहा है कि पीयू खुल जरूर गया है लेकिन एहतियात जरूर बरतें। किसी प्रकार की कोई लापरवाही न हो। किसी को कार्यालय नहीं बुलाया जा रहा है तो वह अपने घर पर रहें। मालूम हो कि प्रोफेसर राजकुमार ने ही सबसे पहले पीएम केयर्स फंड के लिए अपनी एक माह की सैलरी दान की थी जो अपने में बड़ी घोषणा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें