चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में 14वां रोज फेस्टिवल शुक्रवार से शुरू होगा। तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन पीयू की वीसी प्रो. रेनू विग दोपहर 3:00 बजे करेंगी। प्रो. आरसी पॉल रोज गार्डन 2.5 एकड़ में फैला हुआ है। इसे महोत्सव के लिए विशेष रूप से सजाया गया है।
इस साल गुलाब की 10 नई किस्में अरिना 93, सिंगिंग इन द रेन, अरुणिमा, मिल्की वे, विक्टर ह्यूगो, डॉक्टर गोल्डबर्ग, सन सॉन्ग, जयंती आदि जोड़ी गई हैं। महोत्सव के पहले दिन फ्लावर प्रतियोगिता होगी। शाम को मिस्टर एंड मिस रोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इसके बाद जगजीत वडाली की शानदार प्रस्तुति होगी। आठ फरवरी को रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शाम को प्रसिद्ध रॉक बैंड ‘परवाज’ की प्रस्तुति होगी। नौ फरवरी को दिन में रोज प्रिंस एंड प्रिंसेस प्रतियोगिता होगी और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। शाम को पंजाबी गायक जीते जगजीत अपनी प्रस्तुति देंगे। इन प्रतियोगिताओं के लिए अब तक 500 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। इच्छुक प्रतिभागी सात फरवरी सुबह 10:00 बजे तक पंजाब यूनिवर्सिटी के सिंगल विंडो इंक्वायरी पर आवेदन कर सकते हैं।