फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीएस कर्मियों का एलान, नौकरी के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 31 जून को हटाए गए करीब 200 मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) ने एलान किया है कि वह अपनी नौकरी के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर कांट्रेक्ट पर रखे कई कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है। वह भी लड़ाई लड़ने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

पीयू ने जून में एमटीएस के कर्मचारियों को हटा दिया था। पीयू का तर्क था कि उनका कांट्रेक्ट पूरा हो गया था। साथ ही पीयू को इन कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं है। लेकिन पीयू जब भी खुलेगा तो इन कर्मचारियों की मदद लेगा। फिलहाल पीयू के ही कर्मचारियों की सेवा नहीं ली जा रही है। एक तिहाई स्टाफ से पीयू काम ले रहा है। इसी से आक्रोशित होकर एमटीएस कर्मचारी कई बार धरना दे चुके हैं और उनका धरना चल भी रहा है। उन्होंने छात्रों से समर्थन जुटाया है।
दोबारा नौकरी पर नहीं रखा तो भूख हड़ताल कर सकते हैं कर्मचारी
कर्मचारियों का कहना है कि यदि पीयू ने उनकी समस्या हल नहीं की और दोबारा नौकरी पर नहीं रखा तो वह भूख हड़ताल तक कर सकते हैं। इसकी जिम्मेदारी पीयू प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि हर साल उनका रिनुअल किया जाता है तो इस बार क्यों नहीं किया गया। केंद्र सरकार ने साफ कहा है किसी भी व्यक्ति को नौकरी से नहीं हटाना है। कोरोना काल में नौकरी की जरूरत है। परिवार का पालन-पोषण नहीं हो रहा है। पीयू प्रशासन इस ओर ध्यान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें