फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के छात्रावास शोधार्थियों के लिए आज खुलेंगे, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के बाद पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रावास एक नवंबर से खुलने जा रहे हैं। सबसे पहले शोधार्थियों का प्रवेश होगा। शोधार्थियों को कोविड जांच की रिपोर्ट दिखानी होगी और उन्हें प्रवेश मिल जाएगा। रविवार से ही सभी प्रवेश शुरू हो जाएंगे। वहीं छात्रावासों में भी शनिवार को दिनभर तैयारी चली। सैनिटाइजेशन आदि का कार्य करवाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को कई शोधार्थियों ने कोविड की जांच भी करवाई है। उसकी रिपोर्ट संबंधित छात्रावासों में दिखानी होगी। इसके अलावा शोधार्थियों के छात्रावासों में प्रवेश के समय ही तापमान आदि की जांच होगी। जो शोधार्थी छात्रावास के जिस रूम में रह रहे थे, उनमें ही रहेंगे। कुछ शोधार्थी किसी कारणवश रूम बदलेंगे तो उन्हें वार्डन से अनुमति लेनी होगी। रात को हॉस्टल से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी हॉस्टलों के बोर्ड पर गाइड लाइन लगा दी गई हैं ताकि शोधार्थी उसका पालन कर सकें। किसी भी दूसरे व्यक्ति का प्रवेश छात्रावासों में नहीं हो पाएगा। पीयू के हॉस्टलों को हर दिन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देंगे। वहीं मेस संचालक व कर्मचारियों को भी नियमों का पालन करना होगा। मास्क हर समय लगाना होगा। मेस में भी बाहरी लोगों का प्रवेश नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें