फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के विभागाध्यक्ष बताएं अपनी उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू में नैक का दौरा अगले साल होगा। इसी को देखते हुए पीयू रात-दिन कार्य में जुटी है। पीयू प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा है कि वह अपनी कार्ययोजना बताएं और उपलब्धियां सामने रखेें। शोध से जुड़े प्रस्ताव आईक्यूएसी विभाग को बताएं।
विज्ञापन

नैक का दौरा पीयू में 2015 में हुआ था। उस दौरान तमाम खामियां टीम को मिली थीं। टीम ने उनमें सुधार के लिए पीयू को पांच साल का समय दिया था, लेकिन पीयू ने दो साल और बढ़वा लिए। इस तरह सात साल में पीयू को तमाम मानकों को पूरा करना था, जिनमें कई नहीं हो पाए। अब टीम अगले साल दौरा करेगी।
पीयू ने विभागाध्यक्षों से कहा है कि वे अपनी कमियों को दुरुस्त कर लें। छात्रों से शिक्षण कार्य को लेकर फीडबैक लें। हर विभागों में जन सुविधाओं को देखें कि पूरी हैं या नहीं। छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने को कहा। इसके अलावा विभागों में चल रहे शोध कार्यों के बारे में बताने को कहा है। पब्लिकेशन की संख्या आदि भी विभागों को बतानी होंगी। साथ ही अन्य उपलब्धियों को साझा करना होगा। उनके अलग से अंक मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें