फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में छात्र संघ चुनाव, और जब हारने वालों का जश्न देखकर टेंशन में आ गए जीतने वाले...

Sat, 07 Sep 2019 10:38 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव के नतीजे किसी के लिए खुशी के आंसू तो किसी के लिए गम के आंसू लेकर आए। कोई जश्न मनाता दिखा तो कोई नजरे चुराता लेकिन पीजीजीसी-11 के बाहर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। नतीजों की घोषणा के बाद जब पूसू-सोई के समर्थक नाचते हुए सड़क पर आए तो हारी हुई पार्टी के समर्थक भी सड़क पर उतर कर हूटिंग व नारेबाजी करने लगे। यह देखकर जीतने वाला छात्र दल कुछ समय के लिए टेंशन में आ गया।
विज्ञापन


पीजीजीसी-11 के सामने सुबह से ही सभी पार्टियों के कार्यकर्ता उत्साहित होकर नारेबाजी कर रहे थे। जैसे-जैसे समय निकलता गया, छात्र नेताओं का उत्साह और बढ़ता गया। दोपहर के लगभग 2 बजे थे, चुनाव के परिणाम आ चुके थे। पूसू-सोई के समर्थक अपने नेताओं को कंधे पर बिठाकर जीत का जश्न मना रहे थे, तभी अचानक सामने से हारी हुई एचएसए और जीजीएसयू के कार्यकर्ता नारेबाजी के साथ डांस करते हुए आ गए।

एचएसए और जीजीएसयू का उत्साह देख विजयी पार्टी के कार्यकर्ता अचानक से रुक गए। एक समय के लिए उन्हें अपनी जीत पर संदेह होने लगा। उन्होंने अपने कुछ कार्यकर्ताओं को फाइनल लिस्ट लाने के लिए भेजा। छात्र नेताओं ने फाइनल लिस्ट देखने के बाद फिर से जीत का जश्न मनाने लगे। काफी देर तक दोनों पार्टियां एक दूसरे के सामने नारेबाजी के साथ डांस करते रहे। पुलिस ने दोनों पार्टियों को अलग कर बैरिकेडिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें