फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्र 2021-22 में पीयू ने नहीं बढ़ाई कॉलेजों की फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने वीरवार कॉलेजों के सत्र 2021-22 का फीस स्ट्रक्चर जारी किया। इस बार फीस में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। पीयू ने सभी मान्यता प्राप्त आर्ट्स, विज्ञान, कॉमर्स और एजुकेशन कॉलेजों के लिए स्ट्रक्चर जारी किया है। इसमें चंडीगढ़ और पंजाब के कॉलेजों के स्नातक और परास्नातक कोर्सेज का ब्यौरा दिया गया है।
विज्ञापन

पंजाब के कॉलेजों के लिए स्नातक और परास्नातक की फीस
पंजाब के कॉलेजों के लिए बीए, बीकॉम और बीएससी की कुल वार्षिक फीस 7420 रुपये है। इसमें दाखिला फीस के साथ ट्यूशन, लाइब्रेरी, कॉलेज स्पोर्ट्स, यूथ वेलफेयर फंड, आईडी कार्ड, मैगजीन, मेडिकल, एनवायरनमेंट एजुकेशन, स्टूडेंट एड फंड इत्यादि को शामिल किया गया है। इसके अलावा 480 रुपये यूनिवर्सिटी चार्ज लिए जाएंगे। कॉलेज मैनेटेंस चार्ज बीए के लिए 3930, बीकॉम के लिए 13560 और बीएससी के विद्यार्थी के लिए 5400 रुपये देना होंगे। एमए की फीस 7240, एमकॉम की 7670 और एमएससी की 9340 रुपये प्रति वर्ष रहेगी।
चंडीगढ़ के कॉलेजों के लिए स्नातक और परास्नातक की फीस
चंडीगढ़ के कॉलेजों के लिए बीए की 14070, बीकॉम की 20960 और बीएससी की 15500 रुपये वार्षिक फीस रहेगी। इसमें दाखिला फीस के साथ ट्यूशन, लाइब्रेरी, कॉलेज स्पोर्ट्स, यूथ वेलफेयर फंड, आईडी कार्ड, मैगजीन, मेडिकल, एनवायरनमेंट एजुकेशन, स्टूडेंट एड फंड और कॉलेज मैनेटेंस फंड इत्यादि को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें