एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) को देश की बेस्ट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी का अवार्ड दिया है।
बुधवार को नई दिल्ली में एसोचैम की ओर से एक्सीलेंस इन एजुकेशन विषय पर आयोजित एक दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस में राज्य सभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.करण सिंह ने पीयू के कुलपति प्रो.अरूण कुमार ग्रोवर को यह अवार्ड दिया।
इस मौके पर पीयू के डीन रिसर्च प्रो.ललित बंसल और यूआईएएमएस के निदेशक प्रो.संजीव कुमार शर्मा भी मौजूद थे। प्रो.ग्रोवर ने इस अवार्ड को हासिल करने के बाद उम्मीद जताई कि उद्योग और पीयू के बीच बेहतर तालमेल बन सकेगा।
ध्यान रहे कि टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (2013-13) में 226-250 रैंकिंग वाले सेक्शन में जगह बनाने के बाद पीयू को ब्रिक्स सहित 22 देशों की यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में 13वां स्थान मिला था। यह रैंकिंग भी टाइम्स हायर एजुकेशन की ओर से जारी की गई थी।