फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 10th Result 2022: अंचल जिंदल ने लुधियाना में किया टॉप, जिले में बेटियों का रहा दबदबा

Tue, 05 Jul 2022 06:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

गुरलीन के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं जबकि माता संदीप कौर बुटीक का काम करती हैं। गुरलीन ने बताया कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है। 
विज्ञापन
अंचल जिंदल अपने परिजनों के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना की लड़कियों ने एक बार फिर से 10वीं कक्षा में बाजी मार जिले में टॉप किया है। फोकल प्वाइंट के जमालपुर बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अंचल जिंदल 10वीं कक्षा की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले में टॉप किया और पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया है। अंचल जिंदल के 10वीं में टॉप स्थान हासिल करने पर स्कूल की प्रिंसिपल और माता-पिता ने खुशी जताई है। अंचल ने बताया कि वह परीक्षा के दौरान पांच से आठ घंटे लगातार पढ़ती थी। इसी का परिणाम है कि वह जिले में टॉप कर सकी। 

विज्ञापन


अंचल के पिता बिजनेसमैन है और माता गृहिणी हैं। अंचल के मुताबिक वह अच्छी पढ़ाई कर मेडिकल क्षेत्र में जाना चाहती हैं। इसी तरह से शिमलापुरी के तेजा सिंह सुतंतर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं कक्षा की छात्रा गुरलीन कौर जिले में टॉपर रही हैं तो पंजाब में तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। गुरलीन कौर ने बताया कि वह 10वीं में टॉप करना चाहती थीं। परीक्षा में कड़ी मेहनत की। इसी के परिणाम स्वरूप वह टॉपर बनने में कामयाब हो सकी। 

गुरलीन की सफलता से स्कूल प्रबंधक और माता-पिता ने खुशी जताई है। गुरलीन कौर की माता संदीप कौर ने बताया कि बेटी ने अच्छे नंबर हासिल कर उनके सपनों को साकार किया है। गुरलीन कौर रातभर पढ़ती थी। सुबह जल्दी उठकर फिर कुछ समय पढ़कर पेपर देने जाती थी। हम उसे कहते थे कि कुछ आराम कर ले। मगर वह सुनती नहीं थी लेकिन आज उन्हें खुशी मिली कि बच्ची ने जिले में टॉप स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


गुरलीन के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं जबकि माता संदीप कौर बुटीक का काम करती हैं। गुरलीन ने बताया कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है। शिमलापुरी, तेजा सिंह सुतंतर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा स्नेह यादव और स्नेह वर्मा ने भी 10वीं कक्षा की परीक्षा में बाजी मार पंजाब में चौथा स्थान हासिल किया है। परिजनों ने बेटियों की उपलब्धि पर खुशी जता गले लगाया। दूसरी ओर स्कूल प्रिंसिपल और प्रबंधकों ने बच्चों की सफलता पर बधाई दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें