फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंट वाले की बेटी PSEB 10वीं की टॉपर, जज बनने का सपना

Wed, 25 May 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
टेंटवाले की बेटी पुष्विंदर कौर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिता टैंट का काम करते हैं और बेटी ने पंजाब बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉप करके उनका नाम रोशन किया। अब बेटी जज बनना चाहती है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए दसवीं के परिणाम में लुधियाना की दो लड़कियों ने स्पोर्ट्स कैटागरी में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


बीसीएम स्कूल फोकल प्वाइंट छात्रा पुषविंदर कौर ने स्पोर्ट्स कैटागरी में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर लुधियाना का नाम रोशन किया है।  शेरपुर की रहने वाली पुषविंदर कौर ने बताया कि उसके पिता सुखजिंदर सिंह टैंट का काम करते है। माता सपना ग्रहणी है। आगे की पढ़ाई के लिए इसी स्कूल में आर्ट्स में एडमिशन लिया है।

पुषविंदर ने बताया कि वह जज बनना चाहती है। पिता जी को पहले ही कह दिया था कि वह स्टेट लेवल पर नाम रोशन करेगी। जो सोचा था वही हुआ। परीक्षा की तैयारी के लिए वह रात दो बजे तक पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन


इसके अलावा पुषविंदर ने बताया कि वह साफ्टबॉल की प्लेयर है और स्टेट लेवल पर दूसरा स्थान हासिल कर चुकी है। शुरु से ही स्कूल में टॉप करती आई हूं और आगे भी मेहनत कर परिवार का नाम रोशन करती रहूंगी। 
 
विज्ञापन

न्यूरो सर्जन बनना चाहती है अकाउंटेंट पिता की बेटी तनिषा

पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड के दसवीं के टॉपर्स का इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
इसी स्कूल की छात्रा तनीषा शर्मा ने भी स्पोर्ट्स कैटागरी में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है। मुंडिया कलां की रहने वाली तनीषा शर्मा ने बताया कि उसके पिता अनिल जोशी अकाउंटेंट है। जबकि माता ममता ग्रहणी है।

तनीषा ने बताया कि वह न्यूरो सर्जन बनना चाहती है। आगे की पढ़ाई के लिए इसी स्कूल में मैडिकल में एडमिशन लिया है। दसवीं में बहतरीन अंक हासिल करने के लिए सुबह तीन बजे उठ कर पढ़ती थी।

तनीषा ने बताया कि वह सैल्फ स्टडी करती थी। तनीषा ने बताया कि वह साफ्टबॉल की स्टेट लेवल प्लेयर है। स्टेट लेवल पर दूसरा स्थान हासिल कर चुकी है। उसे बैडमिंटन भी खेलना पसंद है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें