फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून की पढ़ाई ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यमों से कराने के लिए छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
पीयू में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों कक्षाएं लगाने को लेकर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। कानून की पढ़ाई ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यम से कराने की मांग पर छात्रों ने सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के कानून विभाग के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद विभागाध्यक्ष को ज्ञापन दिया। छात्रों की मांग है कि मूटकोर्ट आदि का आयोजन भी ऑफलाइन करवाया जाए।
विज्ञापन

पीएसयू ललकार छात्र संगठन के बैनर तले विद्यार्थी कानून विभाग के बाहर एकत्रित हुए। पदाधिकारी अमनदीप कौर ने कहा कि कानून की पढ़ाई में अभ्यास मूटकोर्ट के जरिए होता है। यह ऑफलाइन ही संभव है। इसलिए ऑनलाइन न करवाकर इसे ऑफलाइन करवाएं। विद्यार्थियों को कक्षाओं में बुलाया जाए। साथ ही ऑनलाइन व ऑफलाइन पढ़ाई का भी माध्यम रखें। इसके बाद विद्यार्थियों ने नारेबाजी की और विभागाध्यक्ष को ज्ञापन दिया। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द उनकी मांग पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें