चंडीगढ़। सेक्टर-47 स्थित पार्क के पास से बाइक सवार युवक एक व्यक्ति से मोबाइल झपटकर फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रवि शंकर ने बताया कि वह फैदां गांव स्थित मकान नंबर 48 में रहता है। रविवार रात वह किसी काम से जा रहा था। सेक्टर-47 स्थित पार्क के पास पहुंचा तो बाइक सवार ने उसका मोबाइल झपट लिया। इस दौरान उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है, ताकि आरोपी की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो