फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ ‘आप’ ने बजाईं थालियां

Sun, 29 Jun 2014 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की ओर से पटियाला सीट से पार्टी सांसद डा. धर्मवीर गांधी की पत्नी पद्मा गांधी की अगुवाई में रविवार को महंगाई के विरोध में थाली मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


थालियां बजाते हुए ‘आप’ वर्करों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्च माल रोड से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ अनारदाना चौक पर संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की।

मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

रविवार को बड़ी संख्या में ‘आप’ वालंटियर और कार्यकर्ता माल रोड पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए। यहां से सांसद डा. धर्मवीर गांधी की पत्नी पद्मा गांधी की अगुवाई में थाली मार्च निकाला गया।

ये मार्च माल रोड से होता हुआ लाहौरी गेट, आर्य समाज, किताबों वाला बाजार, धर्मपुरा बाजार से होता हुआ अनारदाना चौक में समाप्त हुआ। थाली मार्च में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ लिखे बैनर पकड़े हुए थे। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने की मांग की गई।
विज्ञापन

‘आप’ वर्करों ने खूब थालियां बजाईं

पद्मा गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों जैसे चीनी, दालों, आलू, प्याज के रेट काफी बढ़ा दिए गए हैं। इसके कारण आम आदमी का दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। ‘आप’ वर्करों ने मार्च के दौरान खूब थालियां बजाईं।

डा. मोहनजीत कौर टिवाना ने कहा कि चुनाव के समय मोदी ने काफी वादे किए थे लेकिन सब खोखले साबित हुए । डा. बलवीर सिंह ने रेल किराए और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दामों में वृद्धि की निंदा की। इस मौके पर दर्शन सिंह, चेतन्या शर्मा, रघवीर सिंह त्रैं, हरजीत सिंह, गुरबंस सिंह पुनियां, अनूप बिट्टू, गज्जन सिंह मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें