फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे HMT कर्मचारी, जोरदार नारेबाजी

Tue, 29 Mar 2016 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/पिंजौर।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर नाका लगाये हुए भारी पुलिस बल तैनात। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एचएमटी फैक्ट्री को बचाने और हालात सुधरवाने के मकसद से आज एचएमटी परिसर से लेकर विधानसभा तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में एचएमटी फैक्ट्री पिंजौर के कर्मचारी, राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख समेत तीन हजार लोग शामिल हैं। कर्मचारियों के मार्च में भाजपा को छोड़ कर सभी राजनैतिक दलों ने भागीदारी निभाई।
विज्ञापन


कांग्रेस, इनेलो व हजका के नेताओं ने एचएमटी के कर्मचारियों की पदयात्रा को समर्थन दिया। पदयात्रा के दौरान HMT को बंद न किये जाने और करीब दो साल से नहीं मिले वेतन को दिए जाने की मांगों को लेकर किया खट्टर सरकार के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन जारी है। गौरतलब है कि बीते दिन वेतन न मिलने से दुखी होकर एचएमटी के ज्वाइंट मैनेजर ने जान दे दी थी।

शिवालिक विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष विजय बंसल, एचएमटी कार्मिक संघ के प्रधान मोहिंदर सिंह, एचएमटी आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश चौहान, कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, कांग्रेस नेत्री मनवीर कौर गिल, जिलाध्यक्ष, पंचकूला हजकां बलवान ठाकुर, पूर्व चेयरमैन ब्लाक समिति नरेश मान के साथ पंच, सरपंच व पार्षद के साथ स्थानीय निवासी भी पदयात्रा में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें