शनिवार रात को ही विभिन्न थानों के एसएचओ को अलग-अलग चौकों में तैनात कर दिया गया था। पुलिस रविवार सुबह से ही अलर्ट मोड पर थी। सुबह से ही पुलिस के जवान अलग-अलग जगह पर तैनात कर दिए गए थे। पुलिस लाइन के अलावा बाहर से भी पुलिसकर्मी मंगवाए गए हैं।
बंदी सिखों की रिहाई के लिए मोहाली में छह फरवरी से चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन की तरफ से चंडीगढ़ जत्था भेजने का सिलसिला रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। रविवार होने के चलते पुलिस को संभावना थी कि जत्थे में मोर्चे के अलावा बड़ी गिनती में लोग भी शामिल होंगे। इसी के चलते शनिवार रात को ही विभिन्न थानों के एसएचओ को अलग-अलग चौकों में तैनात कर दिया गया था। पुलिस रविवार सुबह से ही अलर्ट मोड पर थी। सुबह से ही पुलिस के जवान अलग-अलग जगह पर तैनात कर दिए गए थे। पुलिस लाइन के अलावा बाहर से भी पुलिसकर्मी मंगवाए गए हैं।