फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पंचायत चुनाव, कहां से कितने पढ़े-लिखे पंच-सरपंच?

Mon, 18 Jan 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पंचायत चुनाव के तहत दो चरणों के लिए मतदान हो चुका है। अब जानिए कि कहां से कितने पढ़े-लिखे पंच और सरपंच चुने गए हैं?
विज्ञापन


219 ग्रेजुएट सरपंच, 1165 सरपंच 10वीं पास
हरियाणा में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 219 सरपंच स्नातक या उससे अधिक की शैक्षणिक योग्यता धारक हैं। इनमें अंबाला से 23, भिवानी से 13, फतेहाबाद से 5, गुड़गांव से 12, हिसार से 11, झज्जर से 10, जींद से 13, कैथल से छह, करनाल से नौ, कुरुक्षेत्र से नौ, महेंद्रगढ़ से 21, मेवात से 11, पलवल से आठ, पंचकूला से दो, पानीपत से सात, रेवाड़ी से 17, रोहतक से नौ, सिरसा से 13, सोनीपत से चार और यमुनानगर से 19 सरपंच हैं। इसी तरह 12वीं पास 243, 10वीं पास 1165 और आठवीं पास 337 सरपंच चुने गए हैं।

810 महिलाएं बनीं सरपंच
दूसरे चरण के चुनाव में 810 महिलाएं सरपंच चुनी गईं। इनमें अंबाला से 55, भिवानी से 50, फतेहाबाद से 23, गुड़गांव से 54, हिसार से 55, झज्जर से 50, जींद से 44, कैथल से 29, करनाल से 46, कुरुक्षेत्र से 42, महेंद्रगढ़ से 57, मेवात से 46, पलवल से 34, पंचकूला से 22, पानीपत से 25, रेवाड़ी से 43, रोहतक से 19, सिरसा से 39, सोनीपत से 22 और यमुनानगर से 55 महिला सरपंच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में 1154 पुरुष सरपंच
राज्य में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कुल 1154 पुरुष सरपंच चुने गए। इनमें अंबाला से 73, भिवानी से 72, फतेहाबाद से 30, गुड़गांव से 71, हिसार से 66, झज्जर से 66, जींद से 60, कैथल से 41, करनाल से 55, कुरुक्षेत्र से 75, महेंद्रगढ़ से 89, मेवात से 67, पलवल से 42, पंचकूला से 43, पानीपत से 40, रेवाड़ी से 61, रोहतक से 28, सिरसा से 60, सोनीपत से 31 और यमुनानगर से 84 पुरुष सरपंच हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें