फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सविता को टिकट मिलने से नाराज, केजरी को पत्र

Tue, 04 Mar 2014 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सविता भट्टी को टिकट दिए जाने से उम्मीदवार की दौड़ में शामिल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट राम लखन मित्तल कपिवाल नाराज हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि टिकट वितरण के दौरान पार्टी के उन कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है, जो शुरू से ही पार्टी के साथ जुड़े थे।

पार्टी की हर गतिविधियों में जोर-शोर से हिस्सा ले रहे थे। चाहे वह झाड़ू यात्रा हो या फिर पार्टी का प्रचार। उन्होंने अपने पत्र में सवाल उठाया है कि क्या आवेदन करने वाले 250 लोगों में कोई ईमानदार व्यक्ति नहीं मिला। जिन 31 लोगों के नाम शार्ट लिस्ट किए गए थे, उनमें सविता भट्टी का नाम क्यों नहीं डाला गया।
विज्ञापन


यदि वेबसाइट में डाला जाता तो लोग कमेंट भी करते। उनका कहना है कि टिकट वितरण में आप की ओर से बताए गए नियमों का पालन नहीं किया गया है। इससे पार्टी की छवि धूमिल तो हुई है।

साथ ही पार्टी की नींव कहे जाने वाले वालंटियर के साथ खिलवाड़ भी किया गया है। एडवोकेट राम लखन मित्तल भी आप के टिकट केदावेदार थे। उन्हें इंटरव्यू के लिए दिल्ली भी बुलाया गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें