चंडीगढ़। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की ओर पूछताछ के खिलाफ चंडीगढ़ और हरियाणा यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने ईडी कार्यालय पर एकत्रित होकर विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाए।
चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लुबाना ने कहा कि केंद्र महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने से रोकने के लिए कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल कर रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने लोगों के मुद्दों को उठाया। इसी वजह से सरकार केंद्रीय एजेंसियों को उनके पीछे लगा रही है।
हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गांधी के साथ खड़े होंगे। क्योंकि उनसे पूछताछ के लिए ईडी की कार्यवाही केवल उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने के लिए थी। इस अवसर पर उमेश कुमार जप्पी, हरमन जस्सर, पवन कुमार, अंकराज, प्रितराज कंग, हर्षदीप धालीवाल, बल्ली सेठ, अक्षय चौधरी, अंकुश निषाद, अनिल चौहान, राहुल, जसपाल और रबदीप मौजूद थे।