फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सेक्टर 26 में क्लब सील करने पहुंची एस्टेट ऑफिस की टीम का विरोध, संचालकों ने किया हंगामा

Sat, 06 Jan 2024 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 की मार्केट के पिछली तरफ क्लब बने हुए हैं। इनका मुद्दा काफी समय से चल रहा है। चंडीगढ़ के डिजाइन के अनुसार इनका नक्शा अप्रूव नहीं हो सकता है। इसलिए एस्टेट ऑफिस की ओर से इन्हे अवैध करार देते हुए कई बार नोटिस दिए गए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में क्लब सील करने पर हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर 26 में शनिवार सुबह एस्टेट आफिस द्वारा एक क्लब को सील करने पर काफी बवाल हुआ। जानकारी के अनुसार एक निजी क्लब को सील करने के लिए एस्टेट ऑफिस के कर्मचारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां क्लब मालिकों की तरफ से टीम की इस कार्रवाई का विरोध किया गया। मौके पर क्लबों के कर्मचारी एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर 26 की मार्केट के पिछली तरफ क्लब बने हुए हैं। इनका मुद्दा काफी समय से चल रहा है। चंडीगढ़ के डिजाइन के अनुसार इनका नक्शा अप्रूव नहीं हो सकता है। इसलिए एस्टेट ऑफिस की ओर से इन्हे अवैध करार देते हुए कई बार नोटिस दिए गए। जबकि क्लब मालिकों का कहना है कि यह क्लब काफी लंबे समय से चल रहे हैं।

क्लब के मालिक राजीव धवन का कहना है कि उनका रेवेन्यू कोर्ट में केस चल रहा है। एस्टेट ऑफिस की तरफ से जो नियमों में 11 उल्लंघन बताए जा रहे हैं, उनमें से आठ वायलेशन को रिमूव कर दिया गया है, जबकि तीन अभी लंबित हैं। उधर, एस्टेट ऑफिस के कर्मचारी मौके पर कार्रवाई में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें