कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के विरोध में पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में शनिवार को डंपिंग ग्राउंड में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। इससे पहले ही उनके विरोध में लोग वहां पहुंच गए। सुरजेवाला जब वहां पहुंचे तो लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए।
इससे पहले डड्डूमाजरा के लोगों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव होते होते बचा। पुलिस ने लोगों को रोका और शांत करवाया। सुरजेवाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी नारेबाजी होती रही।