फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के खिलाफ लुधियाना में प्रदर्शन, बयान को लेकर शाही इमाम ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Fri, 31 Jan 2020 09:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन।
विज्ञापन

फील्डगंज चौक में मजलिस अहरार इस्लाम नो सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला जलाया और जोरदार नारेबाजी कर रोष जताया। शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गोलियां चलाने की धमकियां देकर क्या देश में दंगा करवाना चाहते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री दिल्ली की सियासत को धर्म और जाति के रंग में रंगने के लिए इस हद तक गिर गए हैं कि विकास की बजाए नफरत कि बातें करने लगे हैं। शाही इमाम ने कहा कि अनुराग ठाकुर सरकार का अंग है। वह देश में लोकतंत्र की हत्या की धमकी दे सकते है और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले शाहीन बाग के लोग अगर कुछ ऐसा कह दे तो उन पर फौरन मुकदमा हो जाता है। 

शाही इमाम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार यह मत भूले की यह देश सबका है और यहां संविधान का राज है। उन्होंने कहा कि सब का साथ और सब का विकास की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अनुराग ठाकुर की धमकी पर चुप्पी साधे हैं। अच्छा होता कि वह अपने मंत्री पर करवाई कर जनता को भरोसा दिलाते लेकिन यहां तो ज्यादा सांप्रदायिक भेदभाव करने वालों को ही उच्च पद दिए जाते हैं। 
विज्ञापन


शाही इमाम ने कहा कि वीरवार को जामिया में एक व्यक्ति की ओर से चलाई गई गोली इस बात का संकेत है कि सत्ता पक्ष उन सभी शरारती तत्वों को बढ़ावा दे रहा है, जो समाज में खून खराबा कर देश का माहौल खराब करना चाहते है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय यह कभी सहन नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें