फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली के वादे पर भाजपा मंत्री ने पानी फेरा

Fri, 30 May 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में प्रापर्टी टैक्स का विरोध और सरकार द्वारा इस बारे में लोगों की राय लिए जाने की घोषणा के अगले ही दिन स्थानीय निकायमंत्री अनिल जोशी ने साफ कर दिया है कि राज्य में प्रापर्टी टैक्स लागू रहेगा।
विज्ञापन


जोशी के इस ऐलान के साथ ही, प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले अमृतसर में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली द्वारा चुनावी रैलियों में जनता से किए प्रापर्टी टैक्स माफी के वादे पर भी पानी फिर गया है।

वीरवार को अनिल जोशी ने कहा कि सूबे में प्रापर्टी टैक्स हर हालत में लगा रहेगा। इसे हटाया नहीं जाएगा। इतना जरूर है कि प्रापर्टी टैक्स पर लोगों से विचार लिए जा रहे हैं। टैक्स लोगों का फ्रैं डली बने, ऐसे कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों और व्यापारियों से सुझाव लेने के बाद इसमें संशोधन की गुंजाइश जरूर है। यह सब कुछ 15 दिन के अंदर हो जाएगा।
विज्ञापन


अनिल जोशी वीरवार को जालंधर में नगर निगम के अधिकारियों के अलावा भाजपा जिला प्रधान, मेयर, शिअद प्रधान, सीपीएस केडी भंडारी, जिला शिअद प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी के साथ मीटिंग में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में स्वीकार किया कि प्रदेश में भाजपा व शिअद के प्रति लोगों की नाराजगी का कारण प्रापर्टी टैक्स भी था।

पचास फीसदी जनता दे चुकी है टैक्स

अमृतसर में अरुण जेटली द्वारा एनडीए की सरकार बनने के बाद प्रापर्टी टैक्स माफी की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही शिअद व भाजपा की तरफ से प्रापर्टी टैक्स की माफी के विज्ञापन भी छापे गए थे।

इस पर जोशी ने साफ कर दिया कि प्रापर्टी टैक्स किसी भी हालत में माफ नहीं होगा। सूबे की आधी जनता टैक्स दे चुकी है, इसे अब माफ नहीं किया जा सकता। फिर जेटली ने क्यों घोषणा की? इस बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि पहले भी हाउस टैक्स चलता था, अब प्रापर्टी टैक्स है, जो वापस नहीं हो सकता।
विज्ञापन

निकाय विभाग में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे

जोशी ने कहा कि निकाय विभाग में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए वे खुद मैदान में निकल आए हैं। ऐसे ठेकेदारों की सूचियां बनाकर ब्लैक लिस्ट किया जा रहा है, जो निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करते हैं।

इसके अलावा शिअद व भाजपा नेताओं को भी यही संदेश दिया गया है कि वे लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों की पैरवी करने के लिए कदम न उठाएं, किसी की सिफारिश नहीं सुनी जाएगी।

जोशी ने जेटली की हार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम लोगों की भावनाओं को समझने में नाकाम रहे और अब लोगों की भलाई के लिए वह हर संभव कोशिश करेंगे।

जोशी ने यह भी साफ कर दिया कि सूबे के हर जिले में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट लागू होगा, इसको रोका नहीं जाएगा। जालंधर में सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट को लेकर भाजपा व शिअद को आगे ही वाल्मीकि समाज के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जोशी ने वीरवार को अपने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि जो अड़चने हैं, उनको दूर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें