फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने को उमड़ी भीड़

Sun, 17 Nov 2013 01:19 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए शनिवार को बैंकों की शाखाओं पर करदाताओं की भीड़ रही। 25 नवंबर की आखिरी तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है बैंकों में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से अधिकृत किए 30 से अधिक बैंकों में फार्म जमा कराए जा रहे हैं। हालांकि, कालका, पिंजौर में अभी भी मकान मालिकों को टैक्स जमा कराने को लेकर कई जानकारियां साफ नहीं होने की वजह से कम लोग टैक्स जमा करा रहे हैं।

प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए सेल्फ असेसमेंट टैक्स भरने के लिए उन लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। पिंजौर, कालका या आसपास के अन्य क्षेत्रों में चूंकि निगम कर्मी नहीं जा रहे हैं, ऐसे में उनकी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। मकानों, कमर्शियल साइट्स या क्लीनिकों के लिए भी टैक्स जमा कराने के लिए सेल्फ असेसमेंट फॉर्म की सुविधा तो दे दी गई है। लेकिन, लोगों को फॉर्म भरने में कई तकनीकी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों का इस बारे में कहना है कि सभी इलाकों के लोंगों को उचित जानकारियां मुहैया कराई जा रही हैं। जल्द ही कालका सहित आसपास के तमाम क्षेत्रों में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन के लिए अभियान तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें