फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज पाटिल कल नहीं सुनेंगे जनता की शिकायत

Sun, 17 Nov 2013 01:09 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी सचिवालय में सोमवार को आयोजित होने वाले प्रशासक शिवराज पाटिल के जन सुनवाई सत्र को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब उम्मीद है कि पाटिल 25 नवंबर या 2 दिसंबर को लोगों की शिकायतें सुनेंगे।

इस बार के सत्र के लिए 10 लोगों की शिकायतें पहुंचीं थीं जिनमें से आठ शिकायतकर्ताओं को पाटिल के सामने पेश होना था।

इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारी भी कर ली थी और शिकायतकर्ताओं को फोन भी कर दिए गए थे। लेकिन, शनिवार को राज भवन से सूचना आने के बाद सोमवार को होने वाले जन सुनवाई सत्र को रद्द कर दिया गया।

पाटिल के जन सुनवाई सत्र में आने वाले शिकायतकर्ताओं की संख्या अब बढ़ने लगी है। जन सुनवाई सत्र के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए दो माह से सत्र के मिनट्स रिकॉर्ड होने और एक्शन टेकन रिपोर्ट बननी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इसके आदेश पाटिल ने दिए हैं। पहले ऐसा नहीं होता था। इससे सत्र में आने वाले लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए पाटिल की ओर से दिए गए निर्देश के बाद भी उनका समाधान नहीं होता था।
विज्ञापन


पाटिल ने अब खुद पिछले सत्र की एक्शन टेकन रिपोर्ट देखनी शुरू कर दी है। इस संबंध में वे अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं।

यह अमर उजाला के अभियान ‘बेबस फरियादी’ का असर है जिसके तहत दरबार में पहुंचे लोगों की समस्या हल न होने के संबंध में खबरें छापी गई थीं।

इससे पहले पाटिल का जन सुनवाई सत्र 21 अक्तूबर को हुआ था जिसमें आठ लोगों की शिकायतें पहुंची थीं। इस माह से पहले जितने भी जन सुनवाई सत्र हुए उसमें तीन या चार शिकायतकर्ता ही पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें