फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पंजाब में होगी प्रॉपर्टी की ई-ऑक्शन, जानें कैसे और कहां लगाए बोली

Sat, 01 Dec 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

पूरे पंजाब में शनिवार से एक बार फिर प्रॉपर्टी बाजार गर्मा जाएगा। पुडा ने अपने अधीन आने वाली अथारिटीज में प्रॉपर्टी की ई-ऑक्शन करने का फैसला लिया है। इस दौरान रिहायशी प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग साइट्स से लेकर अस्पताल साइट्स तक के लिए बोली लगेगी। लोगों को साइट्स संबंधी सारी जानकारी पुडा व उससे संबंधित इकाईयों की वेबसाइट पर मिल जाएगी। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए पुडा द्वारा हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई। ताकि लोगों को फायदा हो सके। 

विज्ञापन


इन जगह पर निकाली गई हैं साइट्स 
जानकारी के मुताबिक पुडा की तरफ से पटियाला, नाभा, संगरूर, अमरगढ़ स्थित प्रॉपर्टीज की नीलामी की जाएगी। इन शहरों में एससीओ, दुकानें, बूथ, वर्कशॉप साइट्स व रिहायशी प्लॉट शामिल होंगे। गमाडा की तरफ से लुधियाना व खन्ना स्थित ग्रुप हाउसिंग साइट्स, स्कूल साइट्स, एससीओ बूथ, दुकानें, रिहायशी प्लॉट शामिल हैं। अमृतसर विकास अथारिटी व जालंधर विकास अथारिटी की तरफ से अमृतसर, गुरदासपुर, बटाला, जालंधर, कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, मुकेरियां व फिल्लौर स्थित एससीओ बूथ, दो मंजिला दुकानें, स्कूल साइट, मल्टीयूज साइट व रिहायशी प्लॉट की नीलामी शामिल की जा रही है। 

ऐसे लगा पाएंगे बोली 
पुडा से मिली जानकारी के मुताबिक पुडा ने बोली संबंधी सारी जानकारी अपनी वेबसाइट puda.e-auctions.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर साइटों संबंधी क्षेत्र, एरिया, आरक्षित कीमत, लोकेशन प्लॉट आदि शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा लोग पुडा की हेल्पलाइन नंबर 0172-5027184.पर कॉल करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गत नीलामी पर कमाए थे 776 करोड़ 

demo pic
जानकारी के मुताबिक अब तक पुडा की तरफ से आठ बार ई-ऑक्शन की जा चुकी है। अक्तूबर माह के आयोजित ई नीलामी में पुडा ने 776.00 करोड़ रुपये कमाए थे। इस दौरान सबसे अधिक साइट्स गमाडा अथारिटी ने बेची थी, जिससे पुडा को करोड़ों रुपये की आमदनी हुई थी।

सरकार बदलते ही शुरू हुई ई-ऑक्शन की प्रक्रिया 
जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार आई है। तब से पुडा की तरफ से प्रॉपर्टी की ई-ऑक्शन करने की प्रक्रिया शुरू की थी। अब खुली बोली लगाकर पुडा द्वारा प्रॉपर्टी की नीलामी नहीं की जा रही है। नीलामी में जो साइट्स रखी जाती हैं। उनकी पुडा ने बाकायदा पूरी निशानदेही की जाती है। साथ ही उन साइटों को शामिल किया गया है। जिन पर लोग बोली लगा सकते हैं। साथ ही पुडा को आमदन हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें