हरियाणा विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशियों में से 5 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास पूंजी के नाम पर कुछ नहीं है। हौँसला देखिए, वे भी जीतने के लिए एड़ी चोटी का प्रचार कर रहे हैं।
इन प्रत्याशियों में से 3 आजाद उम्मीदवार, एक आरपीआई और एक हजकां का है। इनमें से 4 के पास पैन नंबर भी नहीं है। जबकि 10 उम्मीदवार ऐसे भी है जिनके पास सिर्फ 500 से लेकर 10 हजार रुपये की राशि है लेकिन वह भी चुनाव प्रचार कर राजनीति में किसमत आजमा रहे हैं।
इनमे से 6 से पैन नंबर की भी अपने शपथ पत्र में घोषणा नहीं की है। जितनी राशि इनके पास है उतना खर्चा राजनीतिक दलों के उम्मीदवार एक दिन के प्रचार में चंद मिनटों में भी खर्च कर रहे हैं।
शून्य संपति घोषित करने वाले उम्मीदवार
उम्मीदवार------------निर्वाचन क्षेत्र-------------दल
मोहन कुमार-------------घरौंडा--------------आजाद उम्मीदवार
जगदीश कुमार----------फतेहाबाद-------------आजाद
संदीप-----------------बहादुरगढ़------------आरपीआई (ए)
सुभाष सिंह---------------होडल--------------हजकां
सतीश कुमार-------------होडल-----------आजाद उम्मीदवार
ऐसे उम्मीदवार जिनके पास 10 हजार तक की राशि
उम्मीदवार---------------निर्वाचन क्षेत्र-----------दल--------कितनी है राशि
रंजीता देवी---------------समालखा-------------आजाद----------500
राजेश गुप्ता---------------बलभगढ़-------------आजाद--------एक हजार
सुरजीत--------------------रतिया--------------आजाद-----------1950
सोनू कुमार---------------कलानपुर---------सीपीआई (एम)--------5211
संतराम--------------------बरौदा--------------आजाद------------5820
कृष्ण सिंह----------------कोसली--------------आजाद------------7000
विद्या देवी----------------नरवाना---------------आजाद-----------7500
राजेश कुमार--------------नरवाना---------------आजाद-----------7500
मनहोर लाल--------------होडल--------------समाजवादी----------10 हजार
दिलबाग सिंह----------उचाना कला----------------आजाद--------10 हजार