फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौटाला के गढ़ में मोदी, कहां है विकास?

Sat, 11 Oct 2014 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के गढ़ माने जाने वाले सिरसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की बयार बहाने का आह्वान किया। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सिरसा को रेल कनेक्टिविटी चाहिएं। सड़क मार्ग से जुड़ाव चाहिए। वो मैं दूंगा, मेरी सरकार देगी। मैं सिरसा के विकास के लिए विशेष मॉडल तैयार करुंगा और हर योजना को लागू करके विकास के रास्ते खोलूंगा।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि हरियाणा की सभी समस्याओं का समाधान विकास है। लूटने वालों ने बहुत लूट लिया। किसानों की जमीनें बहुत बेच लीं। दोस्तों के घर बहुत भर लिए। अब मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। हरियाणा को अब लूटने नहीं दूंगा।
विज्ञापन

मुझे हरियाणा का कर्ज चुकाना है

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि मैं हरियाणा को अब और बर्बाद नहीं होने दूंगा। मुझ पर हरियाणा का कर्ज है। हरियाणा मेरा दूसरा घर है। हरियाणा ने मुझे राजनीतिक दीक्षा दी है।

लोकसभा चुनाव में भी हरियाणा मेरे साथ कदम मिलाकर खड़ा था। आपसे मिले प्यार के कारण ही मैं प्रधानमंत्री बना हूं। मुझे हरियाणा का कर्ज चुकाना है। 50 साल में जो विकास नहीं हुआ वो 5 साल में करुंगा और ब्याज समेत कर्ज उतारुंगा। इसके लिए आप का साथ चाहिए। पूर्ण बहुमत की सरकार चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें