फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: तरनतारन में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छह की 5.72 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Sun, 08 Oct 2023 11:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन/अमृतसर (पंजाब)

सार

एसएसपी ने बताया कि प्रभजीत सिंह निवासी चोहला साहिब की 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति डीआरआई मुंबई ने 293.81 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में जब्त की है। तस्कर रेशम सिंह निवासी डल की 25.60 लाख की संपत्ति खालड़ा पुलिस ने तीन किलो 834 ग्राम हेरोइन मामले में जब्त की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए छह आरोपियों की 5 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। एसएसपी ने बताया कि छह नशा तस्करों की संपत्ति को जब्त किए जाने के लिए केंद्रीय अथॉरिटी को लिखा था। अथॉरिटी की मंजूरी के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन


पुलिस अब तक 123 तस्करों की 136.72 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। नशा तस्कर गुर पवित्र सिंह निवासी गांव लखना की 65.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। उससे एक किलो हेरोइन बरामद की गई थी। इसी तरह तस्कर गुरपिंदर सिंह निवासी गांव घुरकविंड की भी एक किलो हेरोइन बरामदगी मामले में 65.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

एसएसपी ने बताया कि प्रभजीत सिंह निवासी चोहला साहिब की 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति डीआरआई मुंबई ने 293.81 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में जब्त की है। तस्कर रेशम सिंह निवासी डल की 25.60 लाख की संपत्ति खालड़ा पुलिस ने तीन किलो 834 ग्राम हेरोइन मामले में जब्त की है। 
विज्ञापन


तस्कर मनजिंदर सिंह निवासी फतेहाबाद की 515 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में संपत्ति जब्त हुई है। तस्कर कुरबिंदर सिंह निवासी बिहारीपुर की गोइंदवाल साहिब पुलिस ने 274 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में 70 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है। डीएसपी प्रीत इंदर सिंह के नेतृत्व में जब्त की गई। इस संपत्ति को लेकर तस्करों के घरों के सामने नोटिस चिपका दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें