फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर की होशियारी से लुटने से बची महिला

Mon, 03 Mar 2014 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक प्रॉपर्टी डीलर की होशियारी से रविवार को एक महिला से लाखों रुपये की धोखाधड़ी होने से बच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने ठगी करने वाली एक महिला समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह लोग प्लॉट बेचने के नाम पर ठगी कर रहे थे। थाना सोहाना ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सोहाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला और दो व्यक्ति एक प्रॉपर्टी डीलर के पास गए थे। साथ ही कहा कि वह एक प्लॉट बेचना चाहते हैं। प्लॉट स्वराज कॉलोनी में स्थित है।
विज्ञापन


इस संबंधी में पांच हजार रुपये टोकन मनी भी प्रॉपर्टी डीलर ने दे दी। उन्होंने बताया कि जब इन व्यक्तियों ने प्रॉपर्टी डीलर को प्लॉट दिखाया। तो उसे प्लॉट देखकर उन पर संदेह हुआ। उसे लगा कि यह प्लॉट उनका नहीं है।

इसी बीच उसने प्लॉॅट की असली मालकिन कश्मीर कौर निवासी फेज-11 को फोन कर पूछा कि आप प्लॉट बेचने जा रहे हो। तो वह यह सुनकर हैरान रह गई।

इसके बाद प्लॉट मालकिन ने कहा कि जब यह लोग प्लॉट का बयाना लेने आएंगे, तो उन्हें चुपचाप फोन कर दें। उन्होंने बताया कि जैसे ही यह लोग ढाई लाख का बयाना लेने के लिए पहुंचे।

प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट की असली मालकिन को बुला लिया। इसके बाद कश्मीर कौर ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन को सूचित किया। फिर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को एवं महिला को गिरफ्तार कर लिया। काबू किए लोगों में रतन सिंह अमृतसर, सुखेदव सिंह जैदपुर एवं अजीत कौर अमृतसर के रहने वाले है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले में अजीत कौर प्लॉट की मालकिन बनी हुई थी। जिसने प्लॉट की जाली रजिस्ट्री भी बनाई हुई थी। इस पर कश्मीर कौर के साइन भी थे। सभी आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से भी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें