मोहाली स्थित मुल्लापुर के बिल्डर केके मल्होत्रा ने 25 जुलाई 2011 को सीबीआई से शिकायत की थी कि मोहाली में तैनात डीएसपी राका गेरा उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही हैं। वह उससे दो लाख रुपये की मांग कर रही हैं।
शिकायत के बाद सीबीआई ने राका गेरा की सेक्टर-15 स्थित कोठी पर ट्रैप लगाया। मल्होत्रा एक लाख रुपये लेकर डीएसपी की कोठी पर गए और उन्हें रिश्वत के एक लाख रुपये दिए।
उसी समय सीबीआई ने डीएसपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई को डीएसपी के घर से एक करोड़ रुपये कैश, 75 लाख की प्रापर्टी के कागजात मिले थे।
सीबीआई ने मामले में राका गेरा के रीडर मनमोहन सिंह को भी गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने बिल्डिर की शिकायत पर डीएसपी राक गेरा और मनमोहन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। अदालत ने शेष बयान व आगे की कार्रवाई के लिए 27 मार्च की तारीख तय की है।