फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1175 टीचर्स को BJP सरकार का बड़ा तोहफा, क्लिक करके जानिए

Fri, 22 Jul 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टीचर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में कार्यरत 1175 टीजीटी अध्यापकों को बीजेपी सरकार ने बहुत बड़ा तोहफा दे दिया है। सरकार ने इन टीचर्स को प्रमोट कर दिया है। इस संबंध में हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सेवारत टीजीटी अध्यापकों की प्रमोशन को लेकर पिछले काफी समय से मांग चली आ रही थी, जिसे पूरा कर दिया गया है।

उधर, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से गवर्नमेंट एडेड कॉलेज एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर सरकारी कॉलेज के प्राध्यापकों के लिए समान पेंशन नीति लागू करने पर शिक्षा मंत्री का आभार जताया। एसोसिएशन के प्रधान नरेश चाहर ने शिक्षा मंत्री को एक मांग-पत्र भी सौंपा, जिनमें जायज मांगों को मंत्री ने पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें