चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी की सिफारिशों पर सात लेक्चरर्स को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बनाया है। इन सातों लेक्चरर्स को विभिन्न स्कूलों में अभी तक कार्यकारी प्रिंसिपल का कार्यभार सौंपा हुआ था। इसके अलावा विभाग ने तीन कार्यकारी प्रिंसिपल का ट्रांसफर किया गया है।
जीएमएसएसएस-39 में कार्यकारी प्रिंसिपल के तौर पर काम कर रही फिजिक्स की लेक्चरर नीना रस्तोगी को जीएमएसएसएस-23 की प्रिंसिपल, जीएमएसएसएस-कैंबवाला में कार्यकारी प्रिंसिपल का कार्य देख रहीं हिंदी लेक्चरर संगीता को जीएमएसएसएस-26 टीएम, जीएमएसएसएस-46 में कार्यकारी प्रिंसिपल के तौर पर काम कर रहीं इंग्लिश लेक्चरर मंजीत कौर को जीएमएसएसएस-46, जीएमएसएसएस खुड्डा अलीशेर में कार्यकारी प्रिंसिपल के तौर पर काम कर रहीं इंग्लिश लेक्चरर उपासना शर्मा को जीएमएसएसएस खुड्डा अलीशेर, जीएमएसएसएस-56 में कार्यकारी प्रिंसिपल के तौर पर काम कर रहीं फाइन आर्ट्स लेक्चरर निर्दोष कुमारी को जीएमएसएसएस-56, जीएमएसएसएस करसान में कार्यकारी प्रिंसिपल के तौर पर काम कर रहीं इकोनॉमिक्स लेक्चरर संगीता गुलाटी को जीएमएसएसएस करसान और जीएमएसएसएस-45 सी में कार्यकारी प्रिंसिपल के तौर पर काम कर रहीं गणित लेक्चरर सविता कुठियाला को जीएमएसएसएस 47 की प्रिंसिपल बनाया गया है।
इनके अलावा कार्यकारी प्रिंसिपल के तौर पर काम कर रहे तीन सीनियर लेक्चरर्स को ट्रांसफर किया गया है। इनमें जीएमएसएसएस-47 के कार्यकारी प्रिंसिपल अनिल कुमार गुगलानी को जीएमएसएसएस-45सी, जीएमएसएसएस-26 टीएम के कार्यकारी प्रिंसिपल संगीता छाबड़ा को जीएमएसएसएस-39सी और जीएमएसएसएस-23ए की कार्यकारी प्रिंसिपल सीमा बी ग्रोवर को जीएमएसएसएस-कैंबवाला ट्रांसफर किया गया है।