फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनम रेपोटोर्स ने जीता चंडीगढ़ गोल्फ लीग का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रोमांच से भरे और आखिरी होल तक चले रोमांचक मुकाबले में कैनम रेपोटोर्स ने पंजाब एसेस की टीम को 4-3 से हराकर चंडीगढ़ गोल्फ लीग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के ग्रीन कोर्स पर रविवार को खेला गया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में नेटस्मार्ट्ज टाइगर्स ने कैप्टन-18 की टीम को एकतरफा मुकाबले में 6- 1 से हरा दिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पंजाब एसेस की टीम को शुरुआती समय में बेहतर स्टार्ट मिला। टीम से रॉव बिरेंद्रर सिंह ने सिंगल गेम राकेश जॉली के खिलाफ 7-5 से जीती। वहीं कप्तान पदमजीत संधू ने सौरभ मांगट के खिलाफ मुकाबला 4-2 से जीता। इसके बाद कैनेम रेपोटर्स ने जवाबी हमला करते हुए गुड्डी मल्ली और एयर चीफ मार्शल जसविंदर चौहान, नेहर जोरावर सिंह और अजय कनंवर के खिलाफ 4-3 से जीत दर्ज की। इसके बाद दोनों टीमें अंकों में एक-दूसरे के पीछे चलती रहीं। वहीं मैच के 17वें होल में लेफ्टिनेंट कर्नल आरपीएस बराड़ ने विनिंग शॉट लगाते हुए अपनी टीम कैनम रेपोटर्स को लीग का विजेता बनाया।
टीम के मालिक ने टीम को दी बधाई
विजेता बनने के बाद कैन्म रेपोटर्स की टीम के मालिक मेजर जनरल जीए मल्ली ने इस शानदार जीत पर टीम के सभी मेंबर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के 18 मेंबर्स में 10 मेंबर्स 60 की उम्र से अधिक के हैं। उन्होंने कहा कि जब लीग शुरू हुई थी, तब हमारी टीम को धीमी शुरुआत मिली थी, इसके बावजूद टीम विजेता बनी। विजेता बनने के बाद ढोल बजाकर मेंबर्स का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

लीग में इन टीमों ने लिया हिस्सा
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में लीग का आयोजन पहली बार किया गया था। इसमें चंडीगढ़ ग्लाइडेंर्ट्स, पंजाब एसेस, कैनम रेपोटर्स, इंप्यार, फॉयरवे कामेंट्स, चश्मा शाह रॉयल्स, कैप्टन-18, गोल्फ मास्टर्स, ग्रीन गो, निजांस, हंटिग हॉक्स, केएलवी, टाइगर्स, पेंथर्स, टी बर्ड्स, दीमलिंग्स, स्लीपी आउल चाजर्स, सुल्तान ऑफ स्विंग्स, ईग्लस और समुराई की टीम ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें