नए साल में जीएमसीएच-32 की इमरजेंसी का एक्सटेंशन किया जाएगा। इससे इमरजेंसी के ज्यादा से ज्यादा मरीजों को भरती किया जा सकेगा। मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट को साल 2017 तक तैयार करने का भी लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा जीएमसीएच-32 में सुपर स्पेशलिएल्टी ब्लॉक का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।
-प्रोफेसर अतुल सचदेवा, डायरेक्टर जीएमसीएच-32
शहर में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें बर्ड वाचिंग साइट पर कुछ हट तैयार किए जाएंगे। ये हट ऐसे होंगे जानवर तो इन्हें नहीं देख पाएंगे, लेकिन लोग हट पर बैठकर जानवर को देख सकेंगे। माइग्रेटरी बर्ड्स के लिए रिजर्व जोन बनाए जाएंगे। बैटरी संचालित गाड़ी को बढ़ावा देने के लिए रोड टैक्स माफ करने जैसी योजनाएं लाई जाएंगी। इस साल भी ढाई से तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
-संतोष कुमार, आईएफएस डायरेक्टर पर्यावरण डिपार्टमेंट
सेक्टर -16 हास्पिटल में आईसीयू बनाने का लक्ष्य रखा गया है। छह बेड का आईसीयू तैयार किया जा रहा है। स्कूलों में योगा क्लासेस शुरू की जाएंगी। मुफ्त दवाएं और डिस्पेंसरी में लैब की सुविधा भी इस साल से शुरू की जाएगी। इसके अलावा जो भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उसे भी इसी साल तक खत्म करने की कोशिश रहेगी।
-डॉ. राकेश कश्यप, डीएचएस चंडीगढ़