फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 का असली नोट तो चल नहीं रहा, नकली बाजार में, 3 बड़ी घटनाएं

Sun, 01 Jan 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
2000 के नकली नोट के साथ खरीदारी
विज्ञापन
2000 का असली नोट तो चल नहीं रहा, लेकिन नकली नोट से बाजार में धड़ल्ले से खरीदारी हो रही और तरीका भी ऐसा कि अच्छे-अच्छे न पकड़ पाएं। ताजा मामला हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सामने आया। 2000 के नकली नोट देकर बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने गांव खायरा निवासी सरदारा सिंह को 2000 रुपये के दो नकली नोट दिए और सामान खरीद कर ले गए। सरदारा सिंह ने शनिवार की शाम इसकी शिकायत महेंद्रगढ़ पुलिस को दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सरदारा सिंह के खेत में लसुए एवं आंवले के पेड़ हैं। वह लसुआ, आंवला आदि का अचार भी बेचता है। 8 दिसंबर को गांव जांजड़ियावास एवं जाटवास के दो युवक 10 किलो अचार लेकर तथा 9 दिसंबर को 15 किलो आंवला लेकर गये थे।
विज्ञापन


दोनों दिन उसे 2000 रुपये का नोट देकर सामान ले गए और छुट्टे पैसे भी ले गए। बुजुर्ग ने बाद में गांव के एक व्यक्ति को नोट दिखाया तो उसने उसे नकली बताया। नोट प्लेन कागज पर स्कैन कर प्रिंट किए हुए हैं। साइड से नोटों की कटिंग भी ठीक से नहीं हो रही।
Trending Videos

पानीपत के इंसार बाजार में पति-पत्नी ने चलाया नकली नोट

पंजाब के मोगा में मिला 2000 रुपये का नकली नोट
चंडीगढ़ के बाद अन्य शहरों में भी दो हजार रुपये के नकली नोट पहुंच चुके हैं। पानीपत के इंसार बाजार में पति-पत्नी दो हजार का नकली नोट लेकर जूते खरीदने पहुंचे। दुकानदार ने नोट पर शक किया तो पति फरार हो गया। लोगों ने पीछा कर उसकी पत्नी को पकड़ लिया।

महिला ने बताया कि सेक्टर-29 के फ्लोरा चौक पर ठेकेदार ने उन्हें यह नोट दिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को थाने ले गई। देर रात तक उससे पूछताछ होती रही। इंसार बाजार में सतवाल बूट हाउस है। शुक्रवार दोपहर एक बजे दंपती जूते खरीदने के लिए दुकान पर आए।

महिला ने एक जोड़ी जूते खरीदे। दुकानदार मंजीत सिंह को 2000 का नोट दिया। नोट देखकर उन्हें संदेह हो गया। उन्होंने इंसार बाजार के प्रधान गौरव लीखा को नोट दिखाया। लीखा ने बताया कि नोट नकली है। उसी समय एसएचओ सिटी को फोन किया। ये बातें सुनकर आदमी दुकान से बाहर निकल लगा।

 

दुकानदारों ने पीछा करके पकड़ा था महिला को

फोटोकॉपी किया हुअा नोट
दुकानदार ने उसको रोकने का प्रयास किया। उसने कहा कि वह दूसरी दुकान से जुराब लेकर आ रहा है। दुकान से बाहर निकलकर महिला का पति चौड़ा व पालिका बाजार होकर जीटी रोड की तरफ भाग गया, जबकि महिला लालबत्ती की तरफ चली गई थी। दुकानदारों ने पीछा कर महिला को पकड़ लिया। पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया। थाना शहर एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।

तफ्तीश के बाद सच्चाई का पता चल सकेगा। फैक्टरी में काम करती है महिला जींद अर्बन स्टेट की रहने वाली महिला ने दुकानदारों को बताया कि वह अपने पति बलकार उर्फ अमन के साथ सेक्टर 29 की फैक्टरी में काम करती है। फ्लोरा चौक के पास एक ठेकेदार ने 500 के पुराने नोट लेकर 2000 का नोट दिया था। इसके बारे में कुछ पता नहीं।

महिला ने ठेकेदार से नोट लिया था या झूठ बोल रही है, इसका पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद चल सकेगा। नकली नोट की प्रिंटिंग हल्की, इसलिए शक हुआ गौरव लीखा ने बताया कि उसने कई बार 2000 का नोट देखा है, जो नोट दुकान पर दिया गया, उसका कागज पतला था। नोट की प्रिंटिंग हल्की थी। आम आदमी नकली नोट की पहचान नहीं कर सकता है। गौर से देखने पर नकली नोट की पहचान हुई।
विज्ञापन

मंदिर में प्रसाद के बदले दे गया 2000 का नकली नोट

दो हजार रुपये का नकली नोट
नयना देवी शक्तिपीठ में एक युवक दुकानदार को 2000 रुपये का जाली नोट थमाकर 300 रुपए का प्रसाद खरीदा और बकाए के रूप में असली नोट लेकर चलता बना। नोट के असली होने की पहचान करते समय पता चला कि नोट नकली है तो दुकानदार के होश उड़ गए। इस घटना बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और दुकानदार 2000 के नोट को लेने से इंकार करने लगे हैं।

नयना देवी में दुकान लगाने वाले पप्पू ने बताया कि सोमवार को एक श्रद्धालु आया। उसने 2000 का नया नोट देकर प्रसाद मांगा। युवक 300 रुपये का प्रसाद ले गया। पप्पू ने उसे इधर उधर से जुगाड़ करके 1700 रुपये वापिस भी दे दिए। पप्पू और आसपास के दुकानदारों ने 2000 का नोट अभी तक अखबारों में ही देखा था। अपने हाथ में इसे देखकर वे उत्साहित हो गए।

व्यक्ति के प्रसाद बकाया लेकर वहां से चले जाने के बाद आसपास के दुकानदार भी 2000 रुपये का नया नोट देखने के लिए पप्पू के पास पहुंच गए। इसी दौरान एक बैंक कर्मी प्रसाद लेने आया तो दुकानदारों ने उसे वह नोट दिखाया। बैंक कर्मी ने जांचा तो पता चला कि नोट जाली है। असली नोट स्कैन करके कागज पर उसका कलर प्रिंट लिया गया था। यह सुनते ही इलाके में नोट देने वाले ग्राहक की तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें