फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में खनन पर रोक: डीसी सुरभि मलिक ने जारी किया आदेश, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

Fri, 08 Jul 2022 05:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

अगर मानसून के दौरान कोई खनन गतिविधि/मशीनरी पाई जाती है तो नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार वाहन/मशीनरी संचालक के साथ ही खनन के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीसी सुरभि मलिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में डीसी सुरभि मलिक ने खनन पर रोक लगा दी है। यह रोक एक जुलाई से 30 सितंबर तक रहेगी। इस दौरान अगर नदी में कोई खनन करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। डीसी के यह आदेश लागू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


डीसी ने बताया कि पंजाब में मानसून की अवधि एक जुलाई से 30 सितंबर तक रहेगी। ऐसे में जिले में एक जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक मानसून के मौसम में खनन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। यह पाबंदी लगाते हुए डीसी सुरभि मलिक ने कहा कि खनन समझौते (फॉर्म एल-1 के खंड संख्या 26 में निर्धारित) और रेत खनन प्रबंधन दिशा निर्देश 2016 के अनुसार रेत खनन के लिए मानक पर्यावरण स्थिति, मानसून अवधि के दौरान जहां नदी बहती है, खनन गतिविधियों की अनुमति नहीं है।  

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के लिए मानसून की अवधि 01 जुलाई 2022 से 30 सितंबर 2022 तक घोषित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि के दौरान नदी/नदी क्षेत्र में कोई खनन गतिविधि नहीं की जा सकती है और नदी में खनन के उद्देश्य से किसी भी वाहन/मशीनरी का उपयोग नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन


डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि इन क्षेत्रों में मानसून के दौरान कोई खनन गतिविधि/मशीनरी पाई जाती है तो नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार वाहन/मशीनरी संचालक के साथ ही खनन के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि खनन की साप्ताहिक आधार पर समीक्षा की जाए और जल संसाधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें