फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रोग्रेसिव पंजाब’ के लिए सजने लगा शहर

Thu, 31 Oct 2013 09:26 PM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से दिसंबर में आयोजित की जा रही प्रोग्रेसिव पंजाब समिट को कायमाब बनाने के लिए शहर में तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन


इस दौरान शहर की सभी प्रमुख सड़कों व एंट्री प्वाइंटों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। वहीं, समिट के वैन्यू को भी नया रूप दिया जा रहा है। समिट को यादगार बनाने के लिए नगर निगम व गमाडा के अधिकारी व मुलाजिम रात दिन जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक, समिट नौ और दस दिसंबर को गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के पास स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। स्टेडियम के अंदरूनी हिस्से को संवारने में गमाडा की टीम लगी है। वहीं, स्टेडियम की तरफ आ रहीं सभी सड़कों का सौंदर्यीकरण और लैंडस्केपिंग की जा रही है। इस दौरान जहां सड़कों के दोनों तरफ मिट्टी डालकर खड्ढे भरे जा रहे हैं। वहीं, आकर्षक पौधे, लाइटें, डॉयरेक्शन बोर्ड व गाइड मैच लगाए जा रह है।
विज्ञापन


पहले चरण में वाइपीएस स्कूल के पास चंडीगढ़ के प्रवेश द्वारा को संवारने का काम शुरू किया गया। इस दौरान सड़क के सेंटर वर्ग आकर्षक खजूर के वृक्ष लगाए गए हैं। वहीं, इसी सड़क पर गुरुद्वारा सिंह शहीदां तक संवारने का काम किया जा रहा है। साथ ही गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के ठीक सामने जहां रेहड़ियां आदि लगती थी। उस जगह को भी नए सिरे से विकसित किया जा रहा है।

जगतपुरा के एंट्री प्वाइंट वाली सड़कों को भी संवारा जा रहा है। सड़क के दोनों साइड लगी कांग्रेस घास हटाई जा रही है। साथ ही मिट्टी डाली जा रही है। वेरका और लखनौर वाली साइड को भी जल्द ही सुंदर बनाया जाएगा।

सुखबीर बादल आधी रात तक सड़कों पर घूमे
समिट को कामयाब बनाने के लिए डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं। समिट की तैयारियों से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अक्तूबर के शुरू में सुखबीर बादल समिट की तैयारियाें के लिए शहर पहुंचे थे। इस दौरान वह आधी रात तक शहर में रहे थे। उन्होंने पूरे शहर का दौरा कर उन प्वाइंटों को संवारने के निर्देश दिए थे। अधिकारी ने बताया कि डिप्टी सीएम चाहते है कि जब चंडीगढ़ से लोग शहर में पहुंचे तो उन्हें यह अहसास होना चाहिए कि वाकया किसी सुंदर शहर में आए हैं।
विज्ञापन


मीटिंग के लिए बनेंगे विशेष हॉल
समिट के लिए अल्ट्रा मार्डन टेंट लगाए जाएंगे। साथ ही विभिन्न कंपनियों से मीटिंग के लिए अलग हॉल बनेंगे। इस दौरान समिट में देश-विदेश की कई कंपनियां शामिल होंगी। इसके अलावा आईटी, बायो साइंसेज, हेल्थ, मैन्युफैक्चरिंग व फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के लिए अलग से सेशन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही हार्ड वेयर, इलेक्ट्रॉनिक व ताइवान के निवेशकों को भी पंजाब में निवेश के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें