फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकली, मूर्ति स्थापना आज

Sun, 20 Apr 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-20 के श्री गुग्गामाड़ी हनुमान मंदिर से मूर्ति स्थापना के अवसर पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल र्हुइं। बैंड बाजा भजनों के मधुर बजा रहे थे। यह शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर सेक्टर-20 के विभिन्न भागों से होता हुआ सेक्टर-20 के मंदिर में संपन्न हो गया।

मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया श्री लक्ष्मी नारायण, माता बगलामुखी, नवग्रह और जय विजय, जाहर वीर श्री गोगा जी की मूर्तियां स्थापित होंगी।

समारोह के अंतिम दिन रविवार को हवन के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उसी दिन मूर्ति दर्शन शुरू हो जाएंगे। इस अवसर पर विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रविवार को गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद राजेश गुप्ता बिट्टू, रामचरण गुप्ता, डीके सिंगला, सुरेंद्र शर्मा, परमानंद शर्मा, रेणु वालिया शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें