फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉसवेक चेयरमैन के लिए जंग आज, नतीजा शाम को

Sun, 20 Apr 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉसवेक के चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। रविवार को फॉसवेक के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और महासचिव पद के लिए मतदान होगा। पहले सेक्टर-27 के सामुदायिक केंद्र में जनरल हाउस का आयोजन होगा है।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर 12 से 4 बजे तक मतदान होगा। उम्मीदवार एक-एक वोट के लिए जी-जान लगा रहे है। मतदाताओं को उनके रिश्तेदारों और दोस्तों से फोन करवाए जा रहे है।

फॉसवेक एक गैर राजनीतिक संगठन है। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार किसी भी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं है। फॉसवेक के संविधान के अनुसार कोई भी राजनीतिक दल का सदस्य चुनाव नहीं लड़ सकता है।
विज्ञापन


इनमें है मुकाबला
प्रधान
पीसी सांघी
सांघी 10 साल से फासवेक के चेयरमैन हैं। वह नगर निगम के पूर्व मनोनीत पार्षद भी रह चुके हैं। सांघी रिटायर्ड चीफ इंजीनियर हैं।

बलजिंदर सिंह बिट्टू
बिट्टू शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। उन्होंने नगर निगम का पिछला चुनाव आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था और तीसरे स्थान पर रहे।

वाइस चेयरमैन

रि. लेफ्टि. कर्नल जेएस मुल्तानी
मल्तानी सांघी गुट से उम्मीदवार हैं। इंटरनेशनल सिख कॉन्फे डरेशन के एसीईओ हैं। सेक्टर-33 आरडब्ल्यूए के एडवाइजर हैं।

जेसी वर्मा
बिट्टू गुट से उम्मीदवार हैं। सेक्टर-40 की आरडब्ल्यूए के महासचिव हैं। पंजाब एग्रो के रिटायर्ड सीनियर मैनेजर हैं।

महासचिव
पीएस बाजवा
सांघी गुट के उम्मीदवार हैं। पंजाब में एडीशनल डायरेक्टर रह चुके हैं। चार साल से फासवेक के सचिव हैं। सेक्टर-18 आरडब्ल्यूए के सदस्य हैं।

जेएस गोगिया
बिट्टू गुट के उम्मीदवार हैं। बिरला ग्रुप में मैनेजर रह चुके हैं। सेक्टर-35सी और डी की आरडब्ल्यूए के महासचिव हैं।

यह भी जानें
कहां होगा मतदान.....सेक्टर-27 के सामुदायिक केंद्र
कुल मतदाता..........327
परिणाम...............5:30 बजे

कोट...
चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिला है। इस बार मतदाता बदलाव चाहते हैं। जीत के बाद हर किसी को बराबर का सम्मान दिया जाएगा।
बलजिंद्रर सिंह बिटटू, उम्मीदवार
..................
पिछले कार्यकाल के दौरान लोगों की कई मुद्दे उठाए। प्रशासन ने फॉसवेक के हर मुद्दे और समस्या पर गंभीरता से विचार किया है। उन्होंने अपनी जीत का दावा किया।
विज्ञापन

पीसी सांघी, उम्मीदवार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें