फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से अभद्रता मामले ने पकड़ा तूल, आरोपी प्रोफेसर बोले- मेरी शिकायत पर तो ध्यान नहीं दिया

Sun, 23 Feb 2020 11:07 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के यूबीएस विभाग के शिक्षक की ओर से की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्रों की ओर से जिस शिक्षक पर आरोप लगाया गया उन्होंने यूबीएस के विभाग अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी है। प्रो. बीबी गोयल ने कहा है कि मेरे द्वारा छात्रों के खिलाफ दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। उन्हें किसी की ओर से बढ़ावा दिया गया है। मेरी शिकायत पर मेरे बयान दर्ज किए जाने चाहिए थे, लेकिन समिति ने उस पर भी काम नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वह हर कक्षा में अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस प्रकरण में जल्द निर्णय लें। उन्होंने कहा, ‘क्लास का डेकोरम बनाने के लिए छात्रों को डांटा जरूर था, लेकिन अश्लील शब्दों का प्रयोग नहीं किया। छात्रों पर कार्रवाई होनी चाहिए। नहीं तो उनके अलावा अन्य छात्रों का मनोबल भी ऐसी झूठी शिकायतें करने में बढ़ेगा।’ उधर, विद्यार्थियों कहना है कि प्रोफेसर ने उनके साथ अभद्रता की है। इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए अन्यथा विद्यार्थी कुछ अन्य कदम उठाएंगे।

उन्होंने यूबीएस विभाग अध्यक्ष को भेजे पत्र में प्रोफेसर बीबी गोयल ने यह भी कहा है कि छात्रों की ओर से की गई शिकायत के बारे में उन्हें नहीं बताया गया और उसका गलत प्रचार कर दिया गया। विभाग को इसकी पुख्ता जांच कर मामला आगे बढ़ाना चाहिए था। कम से कम सात दिन में शिकायत का निपटारा होना चाहिए था। यदि मामला फिर भी नहीं निपटता तो आगे भेजना चाहिए था।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाए हैं कि उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। उनका शिक्षण कार्य 30 साल से अधिक हो गया। आज तक उनके खिलाफ ऐसे मामले सामने नहीं आए। जल्द इस समस्या का निपटारा होना चाहिए। विद्यार्थियों की गलती को नजरअंदाज नहीं किया जाए। इस संबंध में यूबीएस विभाग अध्यक्ष प्रो. दीपक कपूर से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

उधर, छात्र बोले शिक्षक पर हो कड़ी कार्रवाई
एमकॉम के विद्यार्थियों ने जो शिकायत विभाग अध्यक्ष से की थी, वह उसी शिकायत पर कायम हैं। उनका कहना है कि प्रोफेसर ने उनके साथ अभद्रता की है जो एक शिक्षक नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए अन्यथा विद्यार्थी कुछ अन्य कदम उठाएंगे। मालूम हो कि छात्रों ने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसकी जांच स्टैंडिंग कमेटी कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें