- डेवलपमेंट चार्ज
- पुस्तकालय फीस
- कंप्यूटर फीस
- मेडिकल फीस
- मल्टीमीडिया फीस
- इंटरनेट
- स्पोर्ट्स फीस
अभिभावकों की आर्थिक हालात खराब.. शिक्षा विभाग दे राहत
कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष से बहुत से अभिभावकों का कामकाज प्रभावित हुआ है। किसी की नौकरी गई तो किसी को कम वेतन मिल रहा है। पिछले वर्ष प्रशासन ने महामारी के हालात देखते हुए सिर्फ ट्यूशन फीस लेने के निर्देश दिए थे। अब भी अभिभावकों की आर्थिक हालात में कोई सुधार नहीं आया है। शिक्षा विभाग को स्कूलों की तरफ से फीस वृद्धि को हटाकर आधी फीस लेनी चाहिए, क्योंकि ऑनलाइन कक्षा में स्कूलों का खर्च भी कम हुआ है।
- नितिन गोयल, अध्यक्ष, चंडीगढ़ अभिभावक संघ
फीस नहीं भर पाने के कारण रोक रहे परीक्षा परिणाम
बहुत से अभिभावकों की शिकायत आ रही है कि निजी स्कूल फीस नहीं भर पाने के कारण बच्चों के परीक्षा परिणाम रोक रहे हैं। अभिभावक स्कूल से गुजारिश भी कर रहे हैं कि वह थोड़ा-थोड़ा कर किश्तों में पूरी फीस जमा करवा देंगे, अभी उन्हें आर्थिक तंगी है। लेकिन स्कूल और शिक्षा विभाग दोनों ही अभिभावकों की शिकायतों को सुनने को तैयार नहीं हैं। कई अभिभावक बच्चों की टीसी चाहते हैं, लेकिन बकाया फीस के कारण बच्चों की टीसी भी रोकी जा रही है।
- मनीष सोनी, सचिव, पेरेंट्स यूनिटी फॉर जस्टिस
स्कूल ट्यूशन फीस में बढ़ोतरी के साथ ऑनलाइन कक्षा के लिए भी मल्टीमीडिया, पुस्तकालय, मेडिकल, दाखिला फीस आदि भी वसूल रहे हैं। मेरा बच्चा सेक्टर-7 के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। इसको लेकर स्कूल प्रशासन से भी बात की। पिछले डेढ़ साल से कोरोना के कारण हमारी तनख्वाह भी नहीं बढ़ी है, ऐसे में स्कूल के बढ़े हुए खर्चे अभिभावकों पर और भारी पड़ रहे हैं।
- सत्यवीर डागर, अभिभावक
ऑनलाइन कक्षा ने बढ़ाया खर्च
मेरा बच्चा सेक्टर-40 के एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बच्चों को लैपटॉप व मोबाइल लेकर देने पड़े। इससे पढ़ाई का खर्च बढ़ गया। हर महीने मोबाइल रिचार्ज का खर्च अलग से पड़ रहा है। अब स्कूल ने इस सत्र की आठ प्रतिशत से ज्यादा फीस बढ़ा दी है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ गया। जिस व्यवसाय के जरिए बच्चों को पढ़ा रही थी, वह भी लॉकडाउन के बाद से कम हो गया। स्कूल को जब अपनी पीड़ा बताते हैं तो वह बैलेंस शीट मांगते हैं।
- कविता बंसल, अभिभावक
स्कूल ट्यूशन फीस के साथ वसूल रहे अतिरिक्त चार्ज
स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा पुस्तकालय, डायरी, डेवलपमेंट फीस, कंप्यूटर फीस, दाखिला फीस इत्यादि भी वसूलने में लगे हैं। इसके साथ ही फीस में बढ़ोतरी भी कर दी है। कोरोना महामारी के कारण बच्चों ने अभी स्कूल जाना शुरू नहीं किया तो बिना सुविधाओं के फीस कैसे दें। मेरा बच्चा सेक्टर-8 के एक निजी स्कूल में पढ़ रहा है, स्कूल ने 10 अप्रैल तक का समय दिया है। समय पर फीस नहीं भरने का जुर्माना लगाया जाएगा।
- प्रवीन, अभिभावक
अगर स्कूलों की तरफ से अभिभावकों से फीस लेने के मसले में कोई गैर कानूनी तरीका अपनाया जा रहा है तो हम इसकी जांच कर बनती कार्रवाई करेंगे। - सरप्रीत सिंह गिल, सचिव, शिक्षा विभाग